दलित किशोरी को दबंगों ने निर्ममता से पीटा, धरना के बाद पुलिस जागी


धरना प्रदर्शन के बाद मामले का संज्ञान ली पुलिस, मामला दर्ज कर अग्रिम कार्यवाई में जुटी

 खबर थाना धानापुर क्षेत्र अंतर्गत बिझवल गांव की है जहां गन्ना नही देने पर दलित किशोरी को दबंगो ने निर्ममता से पीटा. हालत गंभीर होने पर परिजनों ने स्थानीय थाने पर ले गया जहां पुलिस सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए अग्रिम कार्यवाइ में जुट गई.

धानापुर थाने के बिझवल गांव के पांचू राम की 16 वर्षीय किशोरी को पड़ोस के ही दबंग कमाल खान, व नेहाल खान ने गन्ना नही देने पर लात घूसों और चप्पल से निर्ममता पूर्वक पिटाई कर दी जिससे किशोरी मौके पर ही मूर्छित होकर गीर पड़ी. सूचना मिलने पर परिजन थाने पर तहरीर देने गए जहां उनको डांट फटकार कर वापस भेज दिया गया. वही गुस्साए परिजनों ने ग्रामीणों संग अवही धानापुर चौराहे पर धरना प्रदर्शन कर हो हल्ला मचाना शुरू कर दिया जिसपर पुलिस तत्काल मामले को संज्ञान में लेते हुए मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही में जूट गई.

सीओ सकलडीहा रघुराज ने बताया कि मामला दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही जारी है.

Popular posts from this blog

धानापुर जिला पंचायत सेक्टर न०1 से भाजपा और निषाद पार्टी के प्रत्याशी हो सकते है मनीष सिंह

धानापुर मे चल रहा जमीन कब्जे का खेल विरोध करने वाले जायेंगे जेल

पत्रकारिता के क्षेत्र मे डॉ अशोक मिश्रा को मिला कलमश्री व कबीर सम्मान