मनोज सिंह डब्लू के साथ साईकिल चलाने वाले कद्दावर रमेश यादव बबलू ने भाजपा का दामन थामा

चंदौली, धानापुर । समाजवादी पार्टी के जिलाउपाध्यक्ष रमेश यादव सपा को छोड़ अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए. सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने सदस्यता दिलाई. वहीं धानापुर ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने उन्हें पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया.


बता दें कि धानापुर कस्बा स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में रविवार को सोनहुली निवासी सपा जिलाउपाध्यक्ष रमेश यादव बबलू अपने समर्थकों के साथ सपा को छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया. 

रमेश यादव "बबलू" ने कहा कि भाजपा में प्रत्येक कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान मिलता है और छोटे से छोटे कार्यकर्ताओं के भावनाओं का ध्यान रखा जाता है. लेकिन अन्य पार्टियों में कुछ लोगों को ही सम्मान मिलता है. 

हमने भारतीय जनता पार्टी के नीतियों से प्रभावित होकर यह फैसला लिया है और समाजवादी पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है. उनके साथ संजय यादव, पंकज यादव सहित आधा दर्जन कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता लिया.

Popular posts from this blog

धानापुर जिला पंचायत सेक्टर न०1 से भाजपा और निषाद पार्टी के प्रत्याशी हो सकते है मनीष सिंह

धानापुर मे चल रहा जमीन कब्जे का खेल विरोध करने वाले जायेंगे जेल

पत्रकारिता के क्षेत्र मे डॉ अशोक मिश्रा को मिला कलमश्री व कबीर सम्मान