क्या आज राजन सिंह की आत्मा को शांति मिल गई होगी?
चंदौली. 18 फरवरी 2019 की खबर सोमवार की देर शाम धानापुर कस्बा स्थित बौरहवा बाबा मंदिर के पास वर्चस्व को लेकर हुई फायरिंग में राजन की मौत हो गई। मृतक के मौसेरे भाई मिथिलेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने रायपुर निवासी राजकुमार उर्फ मट्टून यादव, पूर्व प्रधान उदय नारायण यादव, विशाल सिंह यादव, विकास यादव, गोलू यादव सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है जबकि चार की तलाश अब भी जारी थी
मीडिया से बातचीत में सीओ त्रिपुरारी पांडेय ने बताया था कि नगवा गंगा घाट के पास से मंगलवार की भोर में एक आरोपित विकास यादव को 48000 रुपया नगद, हत्या में प्रयुक्त एक रिवाल्वर, पांच अदद खोका, सात अदद जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया था
असलहों का शौकीन, थाने का गैंगेस्टर था मुटुन
राजन सिंह की हत्या के बाद मुटुन यादव अपनी सुरक्षा को लेकर संजीदा हो गया था। वह असलहों का भी शौकीन था। पिछले वर्ष जुलाई माह में धानापुर और सकलडीहा पुलिस ने धरहरा-रानेपुर मार्ग पर मुठभेड़ के बाद मुटुन और उसके एक साथी नरौली के अरविंद यादव को पकड़ा था। उनकी एसयूवी में दो अवैध असलहे और आठ कारतूस बरामद हुए थे। पुलिस ने एसयूवी सीज करने के साथ ही दोनों आरोपियों का चालान कर दिया था। कुछ दिन बाद मुटुन फिर जेल से छूट गया। मुटुन पर चंदौली और धानापुर थाने में गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट सहित कई मामलों में मुकदमा दर्ज है।
बदमाशों को पकड़ने के लिए टीम गठित
एसपी आदित्य लांग्हे ने बदमाशों को पकड़ने के लिए पलिस टीम गठित कर दी थी।बताया कि मुतक पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। नए और पुराने सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। घटना को अंजाम देने वालों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
आज मुट्ठन यादव की भी हत्या कर दी गई क्या राजन सिंह की आत्मां को शांति मिल गई होगी अपराध जगत मे ये प्रश्न करने वाला तो कोई नहीं है लेकिन गांव गिरांव मे चर्चा जोरो पर है।