धानापुर कस्बा मे लगातार हो रही है चोरी और गलत काम जिम्मेदार कौन?

धानापुर चंदौली जिले का सबसे क्रीमी थाना जहां अपराधी चोर पुलिस के साथ गलबहियां करते नजर आते है, गांजा और हीरोइन बेचने वाले बड़ी बड़ी गाड़ियों से घूमते है, वही नकली नोट का धंधा करने वाले खुशहाल जिंदगी जी रहे है,कभी चौराहे से कुर्सी गायब हो जाती है कभी पशु तस्करों की गाड़ी जमानिया निकल जाती है, चौराहे के चारो कोने पर एक दलाल जरूर रहता है जहां बैठकी होती है, देशी दारू से लेकर परचून की दुकान, सब्जी की दुकान का ताला रोज टूटता है, थाने मे रिपोर्ट लिखवाने जाओ तो दो मिनट मे वर्दीधारी इज्जत उतार देते है, कस्बा मे देसी दारू अवही रोड पर भोर मे बिकनी शुरू हो जाती है, जिम्मेदार कौन?
जमीन कब्जा की बात करे तो धानापुर अव्वल है जहां पीड़ित के ऊपर मुकदमा करके ही फंसा दिया जाता है, सबूत कहा मिलेगा? यह प्रश्न भी महत्वपूर्ण है, लेकिन महत्वपूर्ण है कस्बा का इंचार्ज होना।

Popular posts from this blog

धानापुर जिला पंचायत सेक्टर न०1 से भाजपा और निषाद पार्टी के प्रत्याशी हो सकते है मनीष सिंह

धानापुर मे चल रहा जमीन कब्जे का खेल विरोध करने वाले जायेंगे जेल

पत्रकारिता के क्षेत्र मे डॉ अशोक मिश्रा को मिला कलमश्री व कबीर सम्मान