छात्र ही देश का भविष्य हैं- डॉ इंद्रजीत प्रजापति

धानापुर के नहर ब्लॉक स्थित स्टडी प्वाइंट कोचिंग सेंटर में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि इंद्रा हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. इंद्रजीत प्रजापति ने छात्रों को सम्मानित किया।

प्रतियोगिता में पुनीत यादव ऑल ओवर चैंपियन रहे। कक्षा 12 में मुस्कान खरवार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कक्षा 9 में तनु प्रथम और आरती द्वितीय रहीं। कक्षा 10 में मयंक बिंद प्रथम और शिखा दुबे द्वितीय स्थान पर रहीं।

कक्षा 2 में अंशिका मौर्य प्रथम और शिवानी द्वितीय स्थान पर रहीं। यूपी एनएमएस श्रेणी में प्रतीक्षा ने पहला और राधिका ने दूसरा स्थान हासिल किया। पीयूष यादव, निशा, बंटी, प्रतिज्ञा, आंचल और वीर जैसे अन्य सफल छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि डॉ. इंद्रजीत प्रजापति ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र ही देश का भविष्य हैं। उन्होंने जोर दिया कि आज के बच्चे ही कल के नेता, वैज्ञानिक, शिक्षक और समाज के निर्माता बनेंगे। डॉ. प्रजापति ने छात्रों से शिक्षा को सर्वोच्च स्थान देने का आग्रह किया, क्योंकि यह केवल डिग्री नहीं बल्कि जीवन को दिशा और समाज को प्रगति देती है। उन्होंने छात्रों को अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच अपनाने की सलाह दी, क्योंकि सफलता कठिन परिश्रम करने वालों को ही मिलती है। डॉ. इंद्रजीत ने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर आर आर इंटरनेशनल स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर शिव महेश मिश्रा, अध्यापक विशाल सर और अमित सर सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कोचिंग के डायरेक्टर चंदन सुमन ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और आभार व्यक्त किया।

Popular posts from this blog

धानापुर जिला पंचायत सेक्टर न०1 से भाजपा और निषाद पार्टी के प्रत्याशी हो सकते है मनीष सिंह

धानापुर मे चल रहा जमीन कब्जे का खेल विरोध करने वाले जायेंगे जेल

पत्रकारिता के क्षेत्र मे डॉ अशोक मिश्रा को मिला कलमश्री व कबीर सम्मान