राजधानी में बसपा की महांरैली मे शामिल होने के लिये धानापुर से समर्थको का हुजूम रवाना

 उत्तर प्रदेश की सियासत में बसपा को दोबारा से उभारने के लिए मायावती एक्टिव हो गई हैं. गांव-गांव बैठकें हो रही हैं और बसपा छोड़ गए नेताओं की घर वापसी का तानाबाना बुना जा रहा है. इस तरह मायावती अगर 2027 के चुनाव से पहले मजबूत होती है तो बसपा किसकी टेंशन बढ़ाएंगी ये आने वाला वक्त बताए गा उत्तर प्रदेश की सियासत में चुनाव दर चुनाव कमज़ोर होती बसपा को मायावती दोबारा से मज़बूत करने की कवायद शुरू कर चुकी हैं. बसपा छोड़ चुके नेताओं की घर वापसी कराने में जुटी हैं तो अपने खिसके हुए सियासी जनाधार को वापस लाने की एक्सरसाइज शुरू कर दी है. बसपा की सियासी हुंकार का असर अब ज़मीन पर दिखना शुरू हो गया है। 9 अक्टूबर को मान्यवर कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर । राजधानी में बसपा की बहुत बड़ी रैली होने वाली है रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में भी काफी जोश दिख रहा है जगह-जगह बीएसपी के बैनर पोस्टर होल्डिंग लग चुके हैं राजधानी में जाने के लिए और अपने लीडर की एक झलक देखने के लिए कार्यकर्ता सहित समर्थकों में भी एक अलग की खुशी लहर है। आज धानापुर कस्बे से लखनऊ जाने के लिए हजारों,हजार की तादाद में लोग रवाना हुए,सोहेल खान जन्नत,राजन खान,श्री गोपाल राम,श्री जेपी यादव,इमरान खान,फरीद अली एडवोकेट,बाके सेठ,जफरुद्दीन मकूनी,डॉक्टर इंद्रजीत प्रजापति, बाबूलाल बिंद,मिनाथ राम,जीनाथ, गंगाराम,राजेंद्र राम,आनंद कुमार,पिंटू अंबेडकर सहित तमाम बसपा  समर्थक रहे

Popular posts from this blog

धानापुर जिला पंचायत सेक्टर न०1 से भाजपा और निषाद पार्टी के प्रत्याशी हो सकते है मनीष सिंह

धानापुर मे चल रहा जमीन कब्जे का खेल विरोध करने वाले जायेंगे जेल

पत्रकारिता के क्षेत्र मे डॉ अशोक मिश्रा को मिला कलमश्री व कबीर सम्मान