शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रविवार को स्थापना दिवस एवं प्रतिभा अलंकरण समारोह का भव्य शुभारंभ
धानापुर। शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रविवार को स्थापना दिवस एवं प्रतिभा अलंकरण समारोह का भव्य शुभारंभ हुआ। गांधी सभागार को आकर्षक फूलों, झालरों और कलात्मक सजावट से उत्सवमय रूप दिया गया था, जहाँ छात्रों और अतिथियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक रूप से दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया। इस अवसर पर जयप्रकाश नारायण विश्वविद्यालय, छपरा (बिहार) के पूर्व कुलपति प्रो. हरिकेश सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने महाविद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षणिक यात्रा की सराहना करते हुए कहा कि धानापुर जैसे क्षेत्र में इस संस्थान ने शिक्षा के स्तर को नई दिशा प्रदान की है।
समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में रामनरेश शर्मा (पूर्व प्राचार्य), राजेश यादव (जिला पंचायत सदस्य),सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ध्रुवभूषण सिंह ने स्थापना दिवस को संस्थान की गौरवपूर्ण यात्रा का प्रतीक बताया और कहा कि महाविद्यालय निरंतर उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नए मानक स्थापित कर रहा है। उन्होंने भविष्य में शोध एवं कौशल विकास आधारित शिक्षा को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई।
समारोह के संयोजक डॉ. नौशाद अहमद ने बताया कि प्रतिभा अलंकरण कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों की शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेलकूद और रचनात्मक प्रतिभा को सम्मानित कर उन्हें निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रेरित करना है।
कार्यक्रम में छात्रों द्वारा प्रस्तुत नृत्य, गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। तालियों की गूंज से पूरा सभागार बार-बार गूंज उठा।
इस मौके पर डॉ. प्रवेश कुमार, डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. सत्यप्रकाश चौरसिया, डॉ. प्रवेश सिंह, डॉ. रीना सिंह, डॉ. पूनम निर्मल, डॉ. किरण सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में राजेश यादव, अनिल यादव कृष्णा, मुकेश मौर्या, नंदलाल यादव, रौशन तिवारी, सनी, आशु, शुभम तिवारी के साथ सैकड़ों छात्र-छात्राएं, पूर्व छात्र और स्थानीय गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
पूरा समारोह पूरे दिन विभिन्न गतिविधियों, पुरस्कार वितरण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ जारी रहेगा।